Thursday, October 8, 2009

नोबेल पुरस्कार


नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ़्रेद नोबेल की याद में वर्ष १९०१ मे शुरू किया गया है। आल्फ़्रेद नोबेल ने अपनी पूरी ज़िंदगी में कुल ३५५ आविष्कार किए थे जिनमें वर्ष १८६७ में डायनामाइट का आविष्कार भी है। दिसंबर १८९६ में जब उनकी म्रुत्यु हुई तो वे यूरोप के सबसे अमीर लोगों में से एक थे। और जनवरी १८९७ में जब उनकी वसीयत सामने आई तो पता चला कि उन्होंने अपनी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट बनाने के लिए अलग कर दिया है। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानवजाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। ये पुरस्कार हर साल शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। २९ जून १९०० को नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना हुई और १९०१ में पहला नोबेल शांति पुरस्कार रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया|

No comments:

Post a Comment